सतना में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका। महिलाओं को शराबी बताने वाले बयान पर जताया कड़ा विरोध। महिला पदाधिकारियों ने इसे मातृशक्ति और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया और कांग्रेस पर कार्रवाई की मांग की।
बिहार में कांग्रेस द्वारा 'माई-बहन मान योजना' के तहत वितरित किए जा रहे सैनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा और जदयू ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान और कांग्रेस की 'मानसिक दिवालियापन' बताया है।














